उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे तीरथ सिंह रावत || मायदा टाइम्स


गढ़वाल से सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नौवें मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार की सुबह विधानमंडल की बैठक में तीरथ सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई है।


आज शाम को 4:00 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। पूरे मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण आज ही होगा। विभागों का बंटवारा भी आज भी किया जाएगा। बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ सिंह रावत का नाम प्रस्तावित किया था। जिस पर पार्टी के सभी नेताओं ने अपना समर्थन दिया।


राज्य के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत 2000 में उत्तराखण्ड के प्रथम शिक्षा मंत्री चुने गए थे। इसके बाद 2007 में उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री चुने गए थे। यह उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।

वर्तमान में तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के साथ साथ गढ़वाल लोकसभा से सांसद भी हैं। पौड़ी सीट से भाजपा के उम्मीदवार के अतिरिक्त 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया था।


उनका जन्म उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के असवालस्यूं के सीरों गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम कलम सिंह रावत है। तीरथ साल 1997 में यूपी से विधायक चुने गए थे। तब यूपी-उत्तराखंड का बंटवारा नहीं हुआ था।


#MaaydaTimes

10 Mar 2021

Comments