बुलंदशहर। जनपद के थाना सिकंदराबाद की नई बस्ती में एक अजीब मामला सामने आया है। शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का पता चला, तो मौहल्ले के लोगों ने कमेंटबाजी करनी शुरू कर दी। इससे आक्रोशित परिजनों ने पथराव व फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली बालक को लगी, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद के नई बस्ती निवासी सलमान की एक माह पूर्व शादी हुई थी। शादी के बाद पता चला कि उसकी पत्नी किन्नर है। इसके चलते मौहल्ले के लोग कमेंट करते थे। आज भी पड़ौस में रहने वाले कम्मू, सुहैल, समीर आदि ने कमेंट किये तो सलमान, उसके भाई अरजान, फैजान, इरशाद ने पड़ौसियों पर पथराव करते हुए फायरिंग कर दी। सलमान के भाई अरजान के द्वारा की गई फायरिंग में पड़ौस में रहने वाले एक 11 वर्षीय बच्चे को गोली लग गई। घटना के वक्त वह अपने घर के आगे खेल रहा था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अरजान, सलमान, फैजान व इरशाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वह तमंचा भी बरामद कर लिया है, जिससे फायरिंग की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
पत्नी निकली किन्नर तो कर दिया पथराव व फायरिंग, बालक के लगी गोली