राज्यमंत्री विजय कश्यप ने 36 नलकूप चालकों को नियुक्ति प्रमाणपत्रों का किया वितरण

 

राज्यमंत्री विजय कश्यप ने 36 नलकूप चालकों को नियुक्ति प्रमाणपत्रों का किया वितरण

मुज़फ्फरनगर || मायदा टाइम्स
             
जनपद मुजफ्फरनगर में आज उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा चयनोपरान्त नलकूप खण्ड, मुजफ्फरनगर में 36 नवचयनित नलकूप चालको की नियुक्ति की गयी है। चयनित नलकूप चालकों में 04 महिलाए भी शामिल है।

मुख्यमंत्री द्वारा की गई अपेक्षानुसार आज जिला पंचायत सभागार आयोजित कार्यक्रम में विजय कश्यप, राज्यमंत्री, राजस्व एवं बाढ नियत्रंण, उत्तर प्रदेश द्वारा नलकूप खण्ड, मुजफ्फरनगर के 36 नवनियुक्त नलकूप चालको को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

इसके पूर्व आज मुख्यमंत्री द्वारा पूर्वान्ह 11ः30 बजे मुख्यमंत्री आवास 05 कालीदास मार्ग लखनऊ में सिंचाई विभाग के नवनियुक्त नलकूप चालको को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किये गये एवं विभिन्न जनपदो में एन0आई0सी0 केन्द्र पर नवनियुक्त नलकूप चालको से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से संवाद स्थापित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अधिशासी अभियंता नलकूप खण्ड अनिल कुमार, अधिशासी अभियंता सिचाई सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

#MaaydaTimes


Comments