बड़ी खबर: मुज़फ्फरनगर में सड़क हादसे में 6 की मौत, कई घायल


मायदा टाइम्स, मुज़फ्फरनगर
 
पंजाब से पैदल लौट रहे मज़दूरों को अज्ञात वाहन ने कुचला, बिहार के मूल निवासी थे सभी मज़दूर


नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में अभी देर रात एक सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि घायलो में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।


जानकारी के अनुसार आज देर रात्रि पंजाब से पैदल ही वापस लौट रहे मजदूर नगर कोतवाली क्षेत्र में पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। समाचार लिखे जाने तक 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी जबकि कई अन्य घायल थे।
बताया जाता है कि ये सभी मज़दूर बिहार के मूल निवासी थे और पंजाब से वापस पैदल ही अपने घर लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हडकंप मच गया। आनन फानन में घायलों को अस्पताल लाया गया।


Comments