मायदा टाइम्स, डेस्क
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता इरफान खान का 54 साल की उम्र में आज निधन हो गया। इरफ़ान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे।
मंगलवार को तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था।
बताया जाता है कि फ़िल्म 'अंग्रेज़ी मीडियम' के दौरान भी उनकी तबीयत बिगड़ जाया करती थी।
ऐसे में कई बार पूरी यूनिट को शूट रोकना पड़ता था और जब इरफ़ान बेहतर महसूस करते थे, तब शॉट फिर से लिया जाता था। हाल ही में इरफ़ान ख़ान की मां सईदा बेगम का जयपुर में निधन हो गया।
लॉकडाउन की वजह से इरफ़ान अपनी मां की अंतिम यात्रा में शरीक नहीं हो पाए थे।
ख़बर है कि उन्होंने वीडियो कॉल के ज़रिए ही मां के जनाज़े में शिरकत की थी।
बता दें कि 54 वर्षीय इरफ़ान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। वह विदेश में इस बीमारी का इलाज करवा रहे थे और हाल ही मुंबई लौटे थे।
पिछले साल (2019) में इरफ़ान ख़ान लंदन से इलाज करवाकर लौटे थे और लौटने के बाद वो कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टरों की देखरेख में ही ट्रीटमेंट और रुटीन चेकअप करवा रहे थे।