उपद्रव में मारे गए नूर मौहम्मद की मौत के कारणों की मजिस्ट्रेट जांच होगी


मुज़फ्फरनगर | मायदा टाइम्स ब्यूरो


जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे के निर्देशानुसार दिनांक 20.12.2019 को करीब 3.30 बजे दोपहर मीनाक्षी चैक से महावीर चैक के मध्य दगांईयों की भीड़ में से नूर मौहम्मद उर्फ नूरू पुत्र स्व. इकराम उफ सदर, निवासी दक्षिणी खालापार म0 न0-164, पर गोली लगने से उपचार के दौरान मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट मुख्यालय को नामित किया गया।


इस सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पर मु0अ0सं0-710/2019, धारा 302 भा0दं0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया है।
यदि कोई व्यक्ति इस सम्बन्ध में जानकारी रखते हो उप जिला मजिस्ट्रेट मुख्यालय के समक्ष कलेक्ट्रेट स्थित अतिरिक्त स्थाई न्यायालय में मुजफ्फरनगर में 17.01.2020 को उपस्थित होकर लिखित अथवा मौखिक कथन/साक्ष्य उपलब्ध करा सकता है।
#MaaydaTimes
#MuzaffarnagarNews


Comments