मुज़फ्फरनगर: साध्वी हत्याकांड का खुलासा, 3 हत्यारे गिरफ्तार


मुज़फ्फरनगर || मायदा टाइम्स ब्यूरो


बता दें कि दिनांक 21.11.2019 को जंगल ग्राम भोकरहेडी स्थित खेत में अज्ञात महिला का शव मिला था जिनकी पहचान साध्वी सुनीता नाथ के रुप में हुई थी। आज दिनांक 26.11.2019 को थाना भोपा पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर हत्यारे अभियुक्तगण को बस स्टैण्ड शुक्रताल से गिरफ्तार किया गया।
आज एसएसपी अभिषेक यादव ने हत्याकांड का खुलासा प्रेसवार्ता में किया।


गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता
1. बाबा बक्सर नाथ उर्फ अवधेश शर्मा पुत्र राम मूर्ति शर्मा गुरु पिता गंगा नाथ निवासी मारवाड खजुरिया थाना भूता जनपद बरेली हाल पता- गोरखनाथ मंदिर एफ ब्लाक मंगोलपुरी , सरस्वति विहार एन ब्लाक मंगोलपुरी दिल्ली।
2. मंजीत पुत्र आजाद निवासी बिहारगढ थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर हाल पता- शिव धाम कालोनी शुक्रताल थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर।
3. उमेश मदन शास्त्री पुत्र लाल सिंह निवासी भोरा खुर्द थाना भोराकलां जनपद मुजफ्फरनगर।


बरामदगी का विवरण
1. हत्या में प्रयुक्त डंडा
2. मृतका के कपड़े


हत्या का कारण
गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ के दौरान बताया कि मृतका सुनीतानाथ का सिकन्दरपुर आश्रम के स्वामी महंत शंकरदास से सम्पत्ति व स्वामीत विवाद कई वर्षों से चल रहा था ,जिसका मुकदमा मृतका सुनीता नाथ ने सिविल कोर्ट मु0नगर में किया था। जिसके चलते महंत शंकरदास के कहने पर मनोज पुत्र बालकिशन निवासी बुराना थाना बड़ौत जनपद बागपत द्वारा अपने तीन साथियों के साथ सुनीता नाथ की हत्या कर दी गयी थी। गिरफ्तारी से शेष अभियुक्तगण महंत शंकरदास तथा मनोज उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया है, शीघ्र ही दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा।       
#maaydatimes


Comments