मुज़फ्फरनगर || मायदा टाइम्स ब्यूरो
◆भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी
◆अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विजय वर्मा व महा सचिव की जोगेन्द्र गोयल को सौंपी।
अब प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ सीधे पात्रो तक पहँचाने के लिए प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के तहत एक टीम का गठन कर क्षेत्र के घर घर तक जन कल्याणकारी योजना का लाभ सीधे पात्रो तक पहँचाया जायेगा। बाला जी चैक स्थित एक रेस्टोरेट में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. गिरीश चन्द्र ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि संगठन का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में चलाई जा रही कई महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं को बीच के बिचोलियों से बचाकर सीधा लाभ भारत की जनता तक पहुँचाना हैं। प्रदेश महासचिव डाॅ. कुमुद शर्मा ने कहा कि सरकार की योजना के नाम पर बिचोलियो द्वारा दिये जा रहे धोखे एवं जालसाजी पर सख्ती से अंकुश लगाया जा सके, और वास्तविक पात्रो को योजना का लाभ मिल सके इसलिए प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान का गठन किया गया हैं। सहारनपुर मंडल अध्यक्ष राहुल गोयल ने बताया कि जनपद के प्रत्येक तहसील, ब्लाॅक-वार्ड, गाँव-गाँव तक जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने के लिए जिले में कमेटी के पदो की घोषण कर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विजय वर्मा, महासचिव जोगिन्द्र गोयल एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित महेन्दुरू को देते हुए जिले, नगर, देहात की कार्यकारिणी बनाने व योजना का लाभ जरूरत मंदो को दिलवाये जाने की बात कही। अभियान के राष्ट्रीय संयोजक व मार्ग दर्शक प्रविन्द्र आचार्य के नेतृत्व में समस्त राष्ट्र में प्रधानमंत्री की योजनाओ की जानकारी जन जन तक पहुँचवा रहे हैं। बैठक में श्रवण गुप्ता, प्रमोद मित्तल, वरिष्ठ भाजपा नेता, कुलदीप गोयल, अंकुर जैन, संजय जिंदल आदि मौजूद रहें।